फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   student die in accident

छात्र की मौत बनकर झपट पड़ी बस

Fri, 01 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
student die in accident
accident
नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौराहे पर छात्र को बस ने रौंद दिया। आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मचा रहा। जोगापुर निवासी यासिर फारूख (12) पुत्र मोहम्मद फारूख कटरामेदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवार की सुबह वह स्कूल गया था। छुट्टी होने के बाद वह स्कूल की बस से भुपियामऊ चौराहे पर उतर गया और उसे छोड़ने वाली बस रानीगंज की ओर चली गई। बस से उतरने के बाद वह चौराहा पार करने लगा। इसी दौरान सामने से आई बेकाबू बस ने उसे रौंद दिया। आसपास  के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग निकला। आनन- फानन में लोग छात्र को लेकर जिला अस्पताल आए। रास्ते में ही लोगों ने उसके परिवार वालों को खबर दे दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने यासिर फारूख को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से मरीज व उनके तीमारदार भी गमजदा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed