फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Struggling against student factions

छेड़खानी के विरोध में छात्र गुटों के बीच मारपीट

Sun, 25 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
 छेड़खानी के मामले को लेकर शनिवार दोपहर कंधई के छीटपुर स्थित कालेज से परीक्षा देकर निकले छात्र गुटों के बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से बेल्ट और डंडों की बरसात होने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के छीटपुर स्थित डाल्फिन स्कूल में शहर के कई स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को दो गुटों में टकराव हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें किसी लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर गाली गलौच होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। छात्र एक दूसरे पर बेल्ट व डंडा लेकर टूट पड़े। सरेआम दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती रही। इस बीच छात्रों के एक गुट की मदद को बाहरी युवक आ गए।
विज्ञापन


करीब पांच मिनट तक दोनों ओर से बेल्ट व डंडों की बरसात होती रही। आसपास के लोग भी बीच-बचाव करने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। वे एक दूसरे को दौड़ाकर पीटते रहे। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों की भीड़ व राहगीर तमाशबीन बने रहे। कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की खबर मिली थी। दिलीपपुर चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया। मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed