फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP Leader murder case

सपा नेता की हत्या में सत्तापक्ष के सफेदपोश का हाथ

Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP Leader murder case
पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
सपा नेता इद्रीश की हत्या में सत्तापक्ष के एक क्षेत्रीय इकाई के सफेदपोश की भूमिका सामने आई है। रिमांड पर आए मुख्य हत्यारोपी इमरान ने इसका खुलासा किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। सफेदपोश का नाम आने से घटना में नया मोड़ आ गया है।  लालगंज कोतवाली के बाबूगंज डीहमेंहदी गांव में बीती 17 फरवरी को नमाज पढ़कर घर लौटते समय गांव में ही सपा नेता इद्रीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में गांव के ही इमरान को नामजद करते हुए पत्नी ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों का नाम प्रकाश में लाते हुए जेल भेज दिया। इमरान ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने इमरान से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


जिस पर न्यायालय ने छह घंटे के लिए रिमांड मंजूर कर ली। शनिवार को प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय समेत हमराही मृत्युन्जय सिंह, मनोज सिंह व सदाशिव मुख्य आरोपी इमरान को रिमांड पर लेकर कोतवाली पहुंचे। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि इद्रीश की हत्या में सत्तापक्ष के क्षेत्रीय इकाई के सफेदपोश का हाथ है। पुलिस सूत्रों की मानेें तो उसने पुलिस को जो बयान दिया है उससे साफ हो गया है कि इद्रीश हत्या में इलाके के एक सपा नेता भी प्रमुख किरदार के रूप में शामिल है। उसने पुलिस को उसका नाम भी बता दिया है, लेकिन पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है।  पूछताछ के बाद इमरान की निशानदेही पर इद्रीश की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल कोतवाल अमित पांडेय ने डीहमेंहदी गांव के समीप घनी झाड़ियों से बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed