फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP landed in Bhagwat, open case in inquiry

भागकर पहुंचे एसपी, जांच में खुला मामला

Sat, 06 Oct 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
SP landed in Bhagwat, open case in inquiry
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान टाइल्स दुकानदार ने लूट का हल्ला मचा दिया। उसने पुलिस को फोनकर ग्राहक पर एक लाख 35 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा दिया। खबर मिलते ही एसपी भागकर मौके पर पहुंचे। जांच में लूट की बात गलत निकली।  नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी अवधेश कुमार पांडेय ने शुकुलपुर में मां दुर्गा टाइल्स के नाम से दुकान खोल रखी है। शुक्रवार शाम उन्होंने पुलिस को फोनकर दुकान पर एक लाख 35 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। इस पर पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मामला लेनदेन के विवाद का निकला। एएसपी पूर्वी ने बताया कि सांगीपुर थाना क्षेत्र के बसुआपुर निवासी विवेक तिवारी ने मां दुर्गा टाइल्स के शोरूम से 17 हजार में टाइल्स खरीदी थी। रुपये के लेनदेन को लेकर उसका अवधेश से विवाद हो गया। इसी के चलते अवधेश ने लूट का आरोप लगा दिया।  
विज्ञापन


जेठवारा। जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी मुश्ताक अली पुत्र मौजम अली जानलेवा हमले का आरोपी था। दो वर्षों से वह पुलिस की पकड़ से दूर था। मुखबिर की सूचना पर जेठवारा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

जमीन बेचने को लेकर पति-पत्नी में मारपीट  पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी अनिल पांडेय पुत्र रामबहादुर शुक्रवार को अपनी जमीन का बैनामा करने रजिस्ट्री दफ्तर आए थे। इसकी भनक लगते ही उनकी पत्नी भी पहुंच गई। कार्यालय में ही जमीन बेचने को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। लेागों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed