{"_id":"6afc80ce1532da363205f158","slug":"gold-and-silver-ornaments-worth-47-lakh-meerut-news-c-72-1-mct1011-162919-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सराफ के 47 लाख के सोना-चांदी के आभूषण लेकर भागे कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सराफ के 47 लाख के सोना-चांदी के आभूषण लेकर भागे कारीगर
विज्ञापन
- 15 साल से दुकान पर बना रहे थे आभूषण, 350 ग्राम आभूषण लेकर गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड क्षेत्र के रौनक पुरा में सराफ अब्दुल हफीज की दुकान पर 15 वर्ष से काम कर रहे दो बंगाली कारीगर 47 लाख रुपये की चपत लगाकर भाग गए। दोनों आरोपी 350 ग्राम सोना और चांदी के तैयार आभूषण लेकर गायब हो गए। सराफ ने सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई है। पीड़ित की तहरीर पर रेलवे रोड थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रौनकपुरा निवासी अब्दुल हफीज मलिक ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी गुरुद्वारे वाली गली में सोने-चांदी के आभूषण बनाने और बेचने की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के मिरापाड़ा जमालपुर निवासी हमीम रहमान और सुशांत टुड्डू पिछले करीब 15 वर्षों से उनकी दुकान पर कारीगर के रूप में काम कर रहे थे। लंबे समय से काम करने के कारण उन्हें दोनों पर भरोसा था।
अब्दुल हफीज के अनुसार, 12 से 14 नवंबर के बीच उन्होंने दोनों कारीगरों को करीब 350 ग्राम सोना और अन्य चांदी देकर आभूषण तैयार करने के लिए दिए थे। आरोप है कि 16 नवंबर की रात दोनों कारीगर तैयार सोने-चांदी के जेवर लेकर दुकान से भाग गए। मंगलवार को दोनों के नहीं मिलने पर सराफ ने उनकी तलाश शुरू की। पीड़ित ने आरोपियों के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। दोनों आरोपियों के नंबर बंद आ रहे थे। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जेवरात की कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हुई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-सराफ की घर पर ही रहते थे आरोपी
पीड़ित सराफ ने बताया कि दोनों आरोपी हमीम रहमान व सुशांत टुड्डू उनकी दुकान पर 15 वर्ष से काम कर रहे थे। दोनों आरोपी उनके मकान में ही रहते थे। पीड़ित सराफ को दोनों आरोपियों पर विश्वास था। इसी के चलते पीड़ित ने 350 ग्राम सोना व चांदी आरोपियों को दिया था। मगर आरोपी आभूषण लेकर भाग गए।
-- -- -- -- -- -- --