{"_id":"6afc77f7c551699f2e0b55f0","slug":"police-arrested-three-criminals-in-an-encounter-in-pilibhit-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार; सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार; सिपाही भी घायल
Tue, 17 Nov 2026 09:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:28 PM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर इलाके में महिला से कुंडल लूटने वाले तीन बदमाशों की मंगलवार शाम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से दो घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल छात्र से जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एक दिन पहले महिला से कुंडल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की मंगलवार शाम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया कुंडल, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल और सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने बताया कि मंगलवार शाम चीनी मिल चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोका तो वे शाहजहांपुर मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही दीपक कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में गोवल नहर कोठी के पास मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रिजवान और सुल्तान के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में दबोच लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी जीशान को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, जीशान के कब्जे से 16 नवंबर की शाम बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल में गजरौला निवासी नन्ही देवी से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद हुआ है। इसके अलावा एक बाइक, 12 बोर का एक तमंचा, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
घायल रिजवान और सुल्तान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही दीपक कुमार का सीएचसी में उपचार कराया गया।

Trending Videos
आरोपी सुल्तान पर कई मुकदमे, पुलिस अभिरक्षा से भी हो चुका फरार
एएसपी ने बताया कि सुल्तान के खिलाफ कोतवाली में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह एक बार पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो चुका है। तीसरे आरोपी जीशान से पूछताछ की गई है। उसका बुधवार को चालान किया जाएगा। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में पुलिस निगरानी में उपचार चल रहा है।