Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father and son create a scene, surround a car in the

Dehradun News: पत्नी के शक में बीच सड़क पर कार घेरकर तोड़फोड़, पिता-पुत्र ने मचाया हंगामा

Tue, 17 Nov 2026 09:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 17 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Father and son create a scene, surround a car in the
- किसी व्यक्ति से फोन पर बात करने के शक में पत्नी को तलाशने निकला था पति, जीवनगढ़ से कार का पीछा कर डाकपत्थर चौक पर रोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। पत्नी के किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने के शक ने मंगलवार रात सड़क पर हंगामे की स्थिति पैदा कर दी। पत्नी की तलाश में निकले पति और उसके बेटे ने जीवनगढ़ से डाकपत्थर चौक की ओर आ रही एक कार का पीछा किया और चौक के पास उसे रोककर तोड़फोड़ का प्रयास किया। कार में सवार दोनों लोग चकराता घूमने आए थे।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डाकपत्थर चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी मंगलवार को खरीदारी करने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर पति अपने बेटे के साथ स्कूटर से उसकी तलाश में निकल पड़ा। पति को शक था कि उसकी पत्नी फोन पर हरियाणा के किसी व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी शक के चलते रात को पिता-पुत्र ने जीवनगढ़ से डाकपत्थर चौक की ओर आ रही हरियाणा नंबर की एक कार का पीछा शुरू कर दिया। डाकपत्थर चौक के पास दोनों ने कार को रोक लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पिता-पुत्र ने कार के शीशे तोड़ने का प्रयास किया। इससे कार की विंडशील्ड और फ्रंट मिरर में दरारें पड़ गईं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बाजार चौकी ले आई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे। दोनों हरियाणा से चकराता घूमने आए थे और वापस घर लौट रहे थे। व्यक्ति को गलतफहमी हो गई थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed