Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambulance returning after dropping off patients catches fire on Ganga Expressway

Meerut News: आग का गोला बनी सरकारी एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

Tue, 17 Nov 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ambulance returning after dropping off patients catches fire on Ganga Expressway
चालक और ईएमटी ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा के पास वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर अमरोहा लौट रही एक सरकारी एंबुलेंस वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग का गोला बन गई। आग की लपटों के बीच एंबुलेंस में रखे दो ऑक्सीजन सिलेंडरों में जोरदार धमाका हुआ, जिससे गाड़ी उछलकर पलट गई। गनीमत रही कि चालक सतबीर और ईएमटी प्रेम ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, अमरोहा से सरकारी एंबुलेंस मरीजों को लेकर मंगलवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज आई थी। मरीजों को भर्ती कराने के बाद चालक सतबीर और ईएमटी प्रेम एंबुलेंस लेकर अमरोहा लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव बधौली के पास खड़खड़ी टोल प्लाजा से कुछ मीटर आगे पहुंचते ही एंबुलेंस की वायरिंग से अचानक धुआं उठने लगा और पल भर में आग भड़क उठी। खतरा भांपते ही दोनों ने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सिलेंडरों में धमाके से गूंजा एक्सप्रेसवे, उछलकर पलटी एंबुलेंस
इसी बीच आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडरों तक पहुंच गईं। कुछ ही देर में दोनों सिलेंडरों में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि एंबुलेंस उछलकर पलट गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। एक्सप्रेसवे पर धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा टीम ने कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे का यातायात दोनों ओर से रोककर दमकल वाहन के लिए रास्ता साफ कराया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।


प्रारंभिक जांच में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल खरखौदा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- विश्व ज्योति राय, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed