फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shoot in election clash

चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी

Thu, 16 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
shoot in election clash
news

विज्ञापन
पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर चल रही रार गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। मारपीट के दौरान युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। हमले में शामिल प्रधान पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि हिस्ट्रीशीटर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

नगर कोतवाली के पूरे मुस्तफा पूरे पठान के प्रधान अब्दुल जब्बार का अपने रिश्तेदार मकसूद से प्रधानी चुनाव के बाद से रंजिश चली आ रही है। जमीन को लेकर भी उनके बीच अनबन रहती थी। गुरुवार की सुबह मकसूद (27) पुत्र अब्दुल वहीद अली अहमद की बाग की ओर जा रहा था। अली अहमद के बाग के करीब प्रधान का बेटा महमूद अहमद (35) अपने साथी हिस्ट्रीशीटर चकलेश सरोज के साथ खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी बात को लेकर मकसूद और महमूद के बीच तकरार हुई और उनके बीच मारपीट होने लगी। शोर शराबा और फायर की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े। देखा तो मकसूद खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। उसके सीने के बगल गोली लगी थी। कुछ दूर पर मौजूद घायल मकसूद के भाई मसूद और मकबूल दौडक़र पहुुंचे। उन लोगों को आता देख हमलावर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


जिससे लोगों को पीछे हटना पड़ा। गंभीर रूप से घायल मकसूद को इलाज के लिए लेकर लोग अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी शशि शेखर दीक्षित और नगर कोतवाल ने घटना की छानबीन शुरू की, तभी प्रधान जब्बार व उसका बेटा महमूद पुलिस के सामने आ गया। पुलिस ने सभी से पूछताछ के प्रधान व उसके आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। महमूद का कहना था कि पंचायत चुनाव में रिश्तेदार मकसूद ने मुकीम का साथ दिया था। वह चुनाव में पराजित हो गया। इसके बाद से मकसूद समेत अन्य लोग आए दिन तकरार करते थे। आज भी उसे रास्ते में रोककर मारापीटा और खुद ही गोली मार ली। हालांकि पुलिस सभी को लेकर कोतवाली आ गई। खबर भेजे जाने तक पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर चकलेश सरोज का नाम भी सामने आया है। हालांकि वह अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पूरे मुस्तफा पूरे पठान में युवक को गोली मारने की खबर पर डाक्टरों को बुला लिया गया। गोली लगने से घायल युवक के पहुंचने से पहले ही रिश्तेदार व गांव के लोग जमा हो गए थे। पुलिस भी पहुंचकर व्यवस्था करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed