फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sho suspended

प्राचार्य को दिलाया कब्जा एसओ लाइन हाजिर

Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
sho  suspended
दरोगा पर जानलेवा हमला - फोटो : demo pic
आचार्य नरेन्द्र देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनैका में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति तोड़ने व विद्यालय पर कब्जे के मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया। मंगलवार को अचानक एएसपी समेत कई थानों की फोर्स आ धमकी और प्राचार्य को विद्यालय पर पुन: कब्जा दिलाया। उधर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा बालकृष्ण शुक्ल को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सत्तर के दशक के चल रहे आचार्य नरेन्द्र देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनैका की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की प्रेरणा से की गई थी। बीते शनिवार की रात में यहां उनकी मूर्ति तोड़कर शिलापट्ट हटाने के बाद विद्यालय का नाम बदल दिया गया था। प्रबंधक अनिल त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने प्रमुखपति सभापति यादव समेत उनके भाइयों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


विद्यालय कब्जे के मामले ने उतना तूल नहीं पकड़ा जितना स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति तोड़ने पर प्रशासन की किरकिरी हुई। मंगलवार को एएसपी पूर्वी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। और प्रधानाचार्य शशिभाल त्रिपाठी को विद्यालय पर कब्जा दिलाया। प्राचार्य शशिभाल त्रिपाठी ने प्रधानाचार्य कार्यालय, लिपिक कार्यालय, विज्ञान प्रयोगशाला से चालीस हजार तक के सामान गायब होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed