फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   She was discharged boyfriend to death

आशिक ने अंजू को उतारा था मौत के घाट

Sun, 03 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
She was discharged boyfriend to death
पट्टी/आसपुर देवसरा (ब्यूरो)। आशिक ने ही अपनी प्रेमिका को मामूली विवाद के बाद मौत के घाट उतार दिया था। यह खुलासा आरोपी विकास यादव की गिरफ्त में आने के बाद हुआ। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हत्यारोपी ने कबूला कि मृतक छात्रा के साथ उसका करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


देवसरा इलाके की छात्रा का शव शुक्रवार सुबह बनराही बाग में नग्न अवस्था में मिला था। ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पश्चात उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी विकास यादव और उसके चार सहयोगियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह आरोपी विकास को पकड़कर पिटाई की खबर इलाकाई पुलिस को मिली। ढखवा बाजार पहुंची पुलिस ने आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एसपी बलिकरन सिंह यादव भी थाने में पहुंच गए। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी विकास का मृतका से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा को विकास ने मोबाइल खरीद कर दिया था। चार दिन पूर्व उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके चलते विकास ने उसे जंगल में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि अभी भी छानबीन की जा रही है। बतादें कि शुक्रवार को ही पुलिस ने विकास के घर से खून लगी चप्पल और पैंट बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवसरा इलाके में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पश्चात हत्या की सूचना पर इलाके के लोगों में गुस्सा था। शायद यही कारण रहा कि शनिवार सुबह ढखवा बाजार में जब घटना में नामजद मुख्य आरोपी विकास यादव लोगों को दिखा तो लोग उस पर टूट पड़े। लोगों ने उसे पीट पीटकर लहूलुहान किया। देवसरा एसओ अखिलेश राय को हत्यारोपी विकास को लोगों से बचाकर छुड़ाने और थाने ले जाने में पसीने छूट गए।  वहीं एसपी बलिकरन सिंह यादव के सामने उसने साफ कहा कि उसके बुलावे पर वह जंगल में पहुंची थी और उसने उसके पहुंचते ही उस पर चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव वहीं छोड़कर वापस लौट आया। हालांकि विकास ने जिस चाकू से हत्या की थी उसे गांव के एक तालाब के पास से तथा मृतका का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


गैंगरेप के पश्चात हत्या की शिकार हुई इंटर की छात्रा का अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है। परिजनों को उसके पिता का मुंबई से आने का इंतजार है। शव का पीएम तो हो गया है, लेकिन परिजन उसका अंतिम संस्कार नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed