फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sharab karobaar

अंतू पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अवैध शराब का धंधा

Wed, 29 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
sharab karobaar
अंतू इलाके में पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। लालगंज में पकड़ी गई सवा करोड़ की शराब और गिरफ्त में आए आरोपियों से इसका खुलासा होने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।लालगंज में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ इलाहाबाद ने संयुक्त रूप से सोमवार को सवा करोड़ की अवैध शराब से लदी ट्रक पकड़ी। साथ ही दलजीत सिंह, बहादुर सिंह, मलकीत सिंह और राजेश सिंह भी पकड़े गए। पूछताछ में साफ हो गया कि शराब का जखीरा अंतू इलाके में ले जाया जा रहा था। प्रतिदिन एक ट्रक अवैध शराब हरियाणा व पंजाब से अंतू इलाके के शराब कारोबारी मंगवाते थे और यहां कारोबार में शामिल लोग शराब की सप्लाई चोरी छिपे जनपद के शराब ठेकों समेत जौनपुर व वाराणसी तक करते थे।
विज्ञापन


इस कारोबार में दो दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की भी जानकारी जांच में हुई है। पुलिस की पूछताछ में साफ हो गया कि अंतू इलाके में अवैध शराब का कारोबार विगत कई महीने से चल रहा है। सच्चाई सामने आने के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि अंतू थाना क्षेत्र में रोज एक ट्रक अवैध शराब उतरती है और यहां से जीप में लादकर इसे बेचने के लिए ले जाया जाता है, फिर भी स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई। एक दिन की बात होती तो पुलिस बेदाग बताने की कोशिश करती लेकिन जो सामने आया है उससे साफ है कि अंतू पुलिस जानकारी के बाद किस मजबूरी में हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। वहीं आबकारी विभाग भी अवैध शराब कारोबार का पता नहीं लगा सका। बताया जाता है हरियाणा की शराब अंतू व शहर के  आसपास सरकारी शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से बेची जा रही थी। इन दुकानों की आए दिन जांच के बाद भी आबकारी विभाग के अधिकारियाें को कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed