फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Set fire to put on ill-funded youth

पैसा न मिलने पर युवक ने लगाई लगाई आग

Sat, 17 Jan 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। घर से पैसा न पाने पर एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरा देख परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह से आग बुझाकर उसे सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे बुद्धीधर निवासी कल्लू मिश्रा (28) शुक्रवार की सुबह अपने घर वालों से किसी काम के लिए पैसा मांग रहा था। मना करने पर वह नाराज हो गया।  कुछ देर परेशान हालत में इधर-उधर घूमता रहा बाद में कमरे में घुस गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो वे कमरे के पास पहुंचे। इसी दौरान कल्लू की चीखें गूंजने लगीं। यह देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


शोर पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही दरवाजा टूटा कल्लू बाहर की तरफ भागा। यह देख लोगों ने कंबल आदि उसके ऊपर फेंककर आग बुझाई। इसके बाद उसे पीएचसी बाबागंज लेकर भागे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed