फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Swindled Rs 2.88 lakh by promising to get a name removed from a legal case

Aligarh News: मुकदमे से नाम निकलवाने का झांसा देकर 2.88 लाख ठगे

Fri, 16 Oct 2026 03:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Swindled Rs 2.88 lakh by promising to get a name removed from a legal case
दहेज हत्या के मुकदमे से नाम निकलवाने का भरोसा देकर 2.88 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आस मोहम्मद पुत्र वकील खां ने शिकायती पत्र में बताया कि 30 जनवरी 2026 को उनके और परिजनों के खिलाफ चंडौस कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर जहराना रोड निवासी एक युवक ने नेताओं और अधिकारियों से संबंध होने का हवाला दिया। उसने मुकदमे से नाम निकलवाने का भरोसा देकर दो लाख 88 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आस मोहम्मद के मुताबिक, रुपये के लेनदेन से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने पहले भी चंडौस थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि आरोपी ने 20 सितंबर तक रकम लौटाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ महेश कुमार ने बताया है कि आरोपी ने खेती के नाम पर दो लाख 88 हजार रूपये उधार लेने की बात सामने आ रही है, लेकिन जो भी शिकायत आयी है,उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed