फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Village mourns the deaths of three youths in road accidents

Aligarh News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौतों से गांवों में मातम

Fri, 16 Oct 2026 03:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Village mourns the deaths of three youths in road accidents
क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार को हुए हादसों के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना गंगीरी के गांव गालिबपुर निवासी रोहनलाल की बुधवार शाम गांव के मोड़ पर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

वहीं, गांव कुमरौआ निवासी राहुल पुत्र हरिओम सिंह और ललित कुमार पुत्र पप्पू सिंह की बुधवार देर शाम छर्रा से बाइक पर लौटते समय थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रुखाला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए और अंतिम संस्कार किया गया। राहुल तीन बहनों में इकलौता भाई था और अविवाहित था। ललित भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी भी शादी नहीं हुई थी। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed