{"_id":"6ad14a5ad55ae0fae3054e04","slug":"thieves-stole-a-car-drove-to-mathura-vrindavan-and-then-returned-and-parked-it-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1091277-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार चोरी कर मथुरा-वृंदावन गए चोर, लौटकर कर दी खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार चोरी कर मथुरा-वृंदावन गए चोर, लौटकर कर दी खड़ी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने की चाह में चार किशोरों ने कार चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि घूमने और दर्शन करने के बाद वे कार को वापस अलीगढ़ लाए और खड़ा करके चले गए। क्वार्सी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चारों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, रामघाट रोड निवासी एक व्यक्ति की एक्सयूवी कार 14 अक्तूबर को घर के बाहर से गायब हो गई थी। मालिक की शिकायत पर क्वार्सी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की गई। अगले दिन कार महुआ खेड़ा क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के पास खड़ी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चार किशोर संदिग्ध नजर आए।
जांच में सामने आया कि आरोपियों में शामिल एक किशोर करीब 15 दिन पहले कार मालिक के घर पुताई करने गया था। इस दौरान उसने कार की दूसरी चाबी चुरा ली थी। बाद में उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 14 अक्तूबर को कार चोरी की और पहले शहर में घूमे। इसके बाद चारों कार से मथुरा-वृंदावन पहुंचे और दर्शन किए। सीओ धनंजय कुमार के मुताबिक रात में आरोपियों ने अलीगढ़ लौटकर कार को उसी इलाके में खड़ा कर दिया।