{"_id":"58bc5e374f1c1b6001e7edda","slug":"sari-girl-was-killed-in-the-lease-to-be-drawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की कुटाई कराने गई महिला की साड़ी मशीन के पट्टे में फंस गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पट्टे में बुरी तरह उलझ गई। इससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्ना का पुरवा लालूपट्टी गांव निवासी रामनरेश सरोज रोजी रोटी के सिलसिले में राजस्थान में स्थित भ_े पर रहता है। घर पर उसी पत्नी शकुंतला सरोज (35) व तीन बच्चे क्रमश: रामकरन (12), अर्जुन (10) व भीम (8) के साथ रहती है। रविवार को शकुंतला धान की कुटाई कराने के लिए लालूपट्टी बाजार में अरुण केसरवानी के कारखाने पर गई थी। वह मशीन में धान डाल रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी पट्टे में फंस गई।
जब तक कोई कुछ समझ पाता कि पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके चलते उसका सिर फटकर क्षतविक्षत हो गया। यही नहीं पूरा शरीर भी फट गया। बाद में मशीन बंद करके उसे बाहर निकाला गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिलख पड़े। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और देर शाम तक शव को कोतवाली ले आई। उसके पति को सूचना दी गई है। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है।