फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saraf's day-long shoot shot, five lakh jewelery looted

प्रतागढ़ में सराफ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पांच लाख के आभूषण लूटे

Fri, 21 Jun 2019 12:13 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Saraf's day-long shoot shot, five lakh jewelery looted
news - फोटो : news

विज्ञापन

प्रतापगढ़ में हत्याओं का दौर जारी है। गुरुवार को कार से पिता के साथ लेनदेन करने के लिए बाजार जा रहे सराफ की बाघराय इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और पांच लाख के आभूषण लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी एसपी के साथ ही आईजी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

बाघराय थाना क्षेत्र के कर्माजीत पट्टी के मूल निवासी लल्लू सोनी (55) पुत्र जवाहर सोनी ने बिहार बाजार में घर बनवा रखा है। वह पत्नी गायत्री देवी, बेटे राकेश, मोहित व बेटी प्रीती के साथ प्रयागराज में रहते थे। गुरुवार और रविवार को वह व्यापार के लिए बिहार आते थे। बिहार बाजार से गहने आदि लेकर कुंडा के बाबूगंज बाजार में दुकान लगाते थे। गुरुवार को लल्लू बिहार से अपने पिता जवाहर (70) के साथ कार से बाबूगंज बाजार के लिए निकले थे। बिहार बाजार से थोड़ा आगे बढ़ने पर लोदीपुर गांव के पास नहर पुल पर एक कार सवार ने पहले उन्हें ओवरटेक किया, फिर गाड़ी रोककर बहस करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से बाइक से आए नकाबपोश दो युवकों ने उनकी कार पर फायर कर दिया। इसके बाद आगे पहुंचकर लल्लू पर ताबड़तोड़ चार फायर झोंक दिए। इससे वह गाड़ी में ही लुढ़क गए। बदमाशों ने उसके पास रहा आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और बिहार बाजार की तरफ भाग निकले। लल्लू से उलझने वाला कार सवार भी भाग निकला। बदमाशों के जाने के बाद पिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। एंबुलेंस से लल्लू को बाघराय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही लल्लू ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बबिता सिंह के साथ ही प्रभारी एसपी अवनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। बाद में आईजी जोन मोहित अग्रवाल भी आ गए। पुलिस को मौके से एक कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है। घटना से मृतक की मां कमला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका परिवार प्रयागराज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed