{"_id":"59063ab14f1c1b5a464418db","slug":"road-accident-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान लेने के लिए कुंडा जा रहे दो लोगों की बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। इससे एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। उधर, अधेड़ के परिजनों ने अस्पताल में इलाज न करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक को गालियां देने के साथ ही मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोप है कि जानलेवा धमकी भी दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के लरू बैशन का पुरवा गांव निवासी रंगबहादुर सिंह उर्फ मुन्ना (50) पुत्र रणधीर सिंह गांव के ही अजय कुरील (25) पुत्र रामआसरे कुरील के साथ शनिवार रात कुछ सामान लेने के लिए बाइक से कुंडा आ रहे थे। फरेंदूपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग दौड़े और दोनों को उठाने का प्रयास किया। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। रात में एंबुलेंस दोनों को लेकर सीएचसी कुंडा पहुंची। जहां चिकित्सकों ने रंगबहादुर सिंह उर्फ मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय कुरील को एसआरएन के लिए रेफर किया गया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। उधर, रंगबहादुर के परिजनों ने अस्पताल में इलाज न करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक डॉ.क्वात्रा से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि गालीगलौज करने के साथ उन्हें मारने के लिए भी दौड़ाया गया। गोली मारने की भी धमकी दी गई। बाद में किसी तरह से परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। बाद में पुलिस शव को कोतवाली ले गई। वहां भी कुछ देर तक हंगामा होता रहा। मृतक के भाई सुब्बा सिंह ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।