फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   road accident in phatanpur

स्कूल बस पलटी, शिक्षिकाओं समेत 12 बच्चे जख्मी

Mon, 21 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Mon, 21 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
road accident in phatanpur
न्‍यूूज
फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल कला गांव के पास सोमवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पलट गई। इससे दो शिक्षिकाओं समेत 12 बच्चे घायल हो गए। हादसा स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ। घटना से अफरातफरी मच गई। किसी तरह बस में फंसे बच्चों और टीचरों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिवारीजन भागकर मौके पर पहुंच गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के कहला गांव में स्थित डीके पब्लिक स्कूल की बस सोमवार को बच्चों को स्कूल लाने के लिए गई थी। ज्यादातर बच्चे बस में सवार हो गए थे। चालक रोहित यादव बेहदौल कला गांव पहुंचा। यहां से दो शिक्षिकाओं और बच्चों को लेने के बाद वह स्कूल के लिए चला। बेहदौल कला गांव में स्थित बड़ी नहर के पास बस की स्टेरिंग फेल हो गई। इससे अनियंत्रित होकर बस खड्ड में पलट गई। हादसे में शिक्षिका कोमल गुप्ता (26), सुनीता तिवारी (22) और छात्र विकास पाल (4), विकल्प (4), विनम्र यादव (5), शिवम (5), अंश गुप्ता (4), अतुल पटेल (5), मंगेश गुप्ता (4), आरसी गुप्ता (4) घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी विद्यालय के प्रबंधक कमलेन्द्र सिंह को दी। बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन भी रोते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। घायलों को गौरा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को घर  भेज दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

विवार की रात में टैक्टर पलाटने से एक युवक की इलाज दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस को सूचना देकर शव उसके घर पहुंचाया गया। इस पर परिजनों ने उसकी हत्या की आंशका जताते हुए। थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर झींगुर गांव निवासी दिलीप कुमार यादव (19) पुत्र छोटेलाल यादव मिट्टी खोदने के काम में लगे ट्रैक्टर व जेसीबी पर काम करता था। रविवार की रात में ट्रैक्टर अचानक पलट गया। इससे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके घायल होने पर ट्रैक्टर मालिक उमेश कुमार शुक्ल ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। मौत होने के बाद यह लोग डर गए। रात में करीब तीन बजे वह शव लेकर उसके परिजनों के पास पहुंचे। रात में वह परिजनों से कहा कि जो होना था वह जो गया किसी से कोई शिकायत न करना। हालांकि सुबह पजिरनों ने थाने में तहरीर देकर उसके पिता छोटे लाल यादव ने दुर्घटन में मौत होने की सूचना दी। उसकी सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed