फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ratipur kand

रतीपुर की घटना में दो एफआईआर

Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
ratipur kand
क्राइम
नगर कोतवाली के रतीपुर में बुधवार की रात हुई घटना मेें दो एफआईआर दर्ज हुई है। पिटाई से घायल आरोपी प्रभांशू मिश्रा को कंधे पर लादकर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इस दौरान परिवार व रिश्तेदार हंगामा भी करते रहे। पुलिस का दावा है कि जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों के पास से तमंचा बरामद हुआ है। बुधवार को रतीपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। कई राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे आशीष के पेट में गोली लग गई। कई लोग लाठी-डंडे के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों की मानें तो दूसरे पक्ष के प्रभांशू मिश्रा को घायल पक्ष के लोग अपने घर में घसीट ले गए। वहां उसे जमकर मारापीटा गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस की वजह से उसकी जान बची। हालांकि गोली लगने व घायलों की संख्या आशीष पक्ष के लोगों की अधिक थी। इसलिए पुलिस भी उन्हीं की मदद में जुट गई। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव व चौकी प्रभारी सियाराम वर्मा ने सघन तलाशी के बाद असलहा बरामद किया। इस मामले में चौकी प्रभारी व रामकुमार ने प्रभांशू मिश्रा, आशुतोष मिश्रा , रमाकांत मिश्रा व रामू पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मारपीट व फायरिंग करने के आरोपी प्रभांशू मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, रमाकांत मिश्रा को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिटाई से घायल प्रभांशू न्यायालय जाने में असमर्थ था। वह वकील के तख्त पर ही लेट गया। इस दौरान परिवार के लोग हंगामा करने लगे, लेकिन पुलिस ने उसे कंधे पर उठाकर न्यायालय में पेश कराया। नगर कोतवाल ने बताया कि एक आरोपी रामू पांडेय फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed