{"_id":"58221cb84f1c1b8553b38ff1","slug":"rape-to-dalit-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर महीने भर करता रहा दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर महीने भर करता रहा दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही एक युवक ने अपने साथी की मदद से किशोरी को अगवा कर लिया। इसके बाद वह उसे इलाहाबाद ले जाकर एक महीने तक दुराचार करता रहा। किशोरी के पिता ने अगवा की रिपोर्ट एक महीने पहले दर्ज कराई थी। मंगलवार को किशोरी को अगवा करने वाला युवक छोड़कर भाग गया। किशोरी पहले घर पहुंची फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर सारी जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को गांव का ही गगन ओझा पुत्र राममूरत व उसके साथी बहरिया होलागढ़ निवासी लवकुश ने एक महीने पहले अगवा कर लिया था। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर 363, 366, 506 व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुबह किशोरी खुद ही घर आ गई। उसने परिजनों को बताया कि आरोपी गगन ओझा ने उसे टोड़ी का पुरवा के पास लाकर छोड़ दिया था। उसने उसे इलाहाबाद में एक कमरे में बंधक बना रखा था।
इस दौरान वह उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर बाघराय थाने गए और एसओ को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।