{"_id":"0e5dfa5e9a566b48d8ab732a9f896007","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगरा में किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजगरा में किशोरी से रेप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच गई एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने मुंह काला किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर गुुरुवार को हंगामा काटा। पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए मामले की छानबीन कर रही है। लालगंज कोतवाली इलाके की एक मंदबुद्धि किशोरी बुधवार की रात शौच के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरिया मुंह काला किया। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो सभी के पैरो तले जमीन खिसक गई।
मामले की शिकायत लोगों ने रात में ही पुलिस से की लेकिन रात भर पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए कोई नहीं आया। गुरुवार की सुबह पीड़िता को लेकर गांव के लोग पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने उसकी मंदबुद्धि बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी छानबीन करने गए थे। मामला रंजिश का है, दुष्कर्म की कोशिश की बात सामने आ रही है। फिर भी पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा और आरोपी पर कार्रवाई भी होगी।