फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raniganj police arrested three gangsters in encounter

मुठभेड़ में रानीगंज पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Raniganj police arrested three gangsters in encounter
पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा - फोटो : प्रतापगढ़।
 लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को रानीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। उनके पास से तमंचा, कारतूस संग रानीगंज में लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ। चांदा में गैस एजेंसी कर्मचारी से लूटे गए रुपये भी बदमाशों के पास से मिले। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि रानीगंज थानाध्यक्ष सोमवार को भोर में चौहरजन पुल के पास पहुंचे। जहां तीन बदमाश बाइक पर खड़े थे। पुलिस को देखते ही एक बदमाश फायर करते हुए भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, मोबाइल और लूटी गई अपाची बाइक बरामद हुई। बदमाशों के पास से 16300 रुपये भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने 9 जनवरी को चौहरजन पुल के पास बाबूलाल पटेल निवासी बशीरपुर की बाइक व बैग लूट लिया था। बैग में मोबाइल व 7 सौ रुपये थे। सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में लूटी गई अपाची से ही गैस एजेंसी के कर्मचारी जितेंद्र सरोज से 12 जनवरी को 58165 रुपये व दो मोबाइल लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश कभी जेल नहीं गए हैं। पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनका सरगना मुजम्मिल पुत्र असलम निवासी सराय जमुनी रानीगंज है जो पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश जिशान उर्फ अंसार खां पुत्र इसरार निवासी रामपुर अधारगंज, फैजान पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी निवासी चकसारा थाना रानीगंज और जावेद उर्फ जब्बे पुत्र करमअली निवासी जमुआरी नगर कोतवाली को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed