{"_id":"595e92ea4f1c1bf8228b45bf","slug":"raibarreili-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लौटा करमचंद, कानपुर में ही रहकर कर रहा बेटियों की देखभाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं लौटा करमचंद, कानपुर में ही रहकर कर रहा बेटियों की देखभाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चार लोगों के साथ रहा करमचंद लौटकर फिर गांव नहीं आया। चर्चा है कि कुछ कारणों से उसे पुलिस के सामने नहीं लाया जा रहा है। पूर्व प्रधान रोहित के साथ रहा करमचंद घटना का चश्मदीद माना जा रहा था।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतपुर पंडित का पुरवा गांव निवासी करमचंद्र पुत्र भारत मिश्र भी रोहित शुक्ला के साथ इटौरा गया था। बताया जा रहा था कि उसने सामूहिक हत्याकांड की घटना को देखा था। वह इसलिए बच गया था, क्योंकि पैदल ही भाग निकला। घटना के बाद से वह गायब था। उसके गायब होने के कारण उसके घर में कोहराम मचा हुआ था, लेकिन चार लोगों के शव गांव आने के बाद उसने फोन करके परिजनों को बताया कि वह कानपुर में है। इस पर परिजनों ने उसके घटना से बच निकलने की बात बताई थी।
बाद में पुलिस के झमेले से बचाने के लिए परिजनों ने कहानी गढ़नी शुरू कर दी। करमचंद की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपनी दो बेटियों के साथ कानपुर में रहता है। वहां वह एक मंदिर का पुजारी भी है। वह पूर्व प्रधान रोहित के साथ ही ऊंचाहार गया था। सूत्रों की मानें तो वह मौके पर था और भागने के समय वह सफारी में न बैठकर पैदल ही भागा था। वह घटना का प्रत्यक्षदर्शी था, लेकिन बाद में वह पिक्चर से गायब हो गया।