फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   public on road

एसओ के निलंबन को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Wed, 18 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
public on road
protest
गोली लगने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मृत मुंशी के शव को अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए पुलिस के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व एसओ अंतू के निलंबन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तीन घंटे तक चला। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पहुंचे एडीएम पुनीत शुक्ला व एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। तब जाकर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के तारडीह निवासी विजय कुमार यादव शुकुलपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर कई वर्षों से मुंशी का काम करता था। नौ मई की शाम ककरहा निवासी गुफरान को बोलेरो में संदिग्ध हालत में गोली लग गई थी। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद एसआरएन में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। खबर पर घर पहुंची तो परिजनों के साथ ग्रामीण अंतू पुलिस के रवैए से आक्रोशित हो उठे। बुधवार की सुबह मृतक मुंशी का शव लेकर ग्रामीण अमेठी-प्रतापगढ़ के गड़वारा तिराहे पर पहुंचे। जहां शव बीच सड़क में रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि एसओ ने घटना के बाद लापरवाही बरती है। पहले तो पुलिस ने तहरीर लेकर पहुंचे परिजनों को डांटकर भगा दिया था। आरोपी से लेनदेन कर विजय के साथ हुई घटना को दबाने में एसओ लगे रहे। मृतक परिवार को मुआवजा, आवास, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस व एसओ के निलंबन की मांग ग्रामीण कर रहे थे। सुबह सात बजे से लगा जाम दस बजे तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, सीओ सिटी शशी शेखर दीक्षित ने ग्रामीणों की मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम समाप्त हो सका। बता दें कि पुलिस ने आरोपी गुफरान को पहले ही जेल भेज दिया। मृतक के शव के अंतिम संस्कार तक गांव में पुलिस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed