{"_id":"3184dcfab1b6b121ef1f61e7bf4f28a1","slug":"ptra-suspected-case-of-the-old-faces-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतरा में वृद्ध की संदिग्ध दशा मेें मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतरा में वृद्ध की संदिग्ध दशा मेें मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। आसपुर देवसरा के पतरा गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजन उसके फंासी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। जबकि इस मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। मृतक का अपने भतीजे से विवाद बताया जा रहा है।
पतरा गांव निवासी गयादीन खरवार (75) घर पर अकेले रहता था। उसकी एक ही बेटी है। जिसकी बहुत पहले शादी हो चुकी है। गयादीन ने पैतृक जमीन अपने भतीजे को छह वर्ष पूर्व दे दी थी। कुछ दिन पूर्व उसका अपने भतीजे से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इन दिनों वह नाराज चल रहा था और पड़ोसी के घर भोजन कर रहा था। शुक्रवार की भोर में गयादीन का शव दालान में फंदे से लटकता मिला।
ग्रामीणों की बातों पर यकीन करें तो मृतक का पैर जमीन पर छू रहा था और वह पैर में चप्पल पहने हुए था। उसके कंधे पर उसका गमछा भी पड़ा था। शव उसके भतीजे राधे ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आई और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। मृतक के परिजन फांसी लगाकर आत्महत्या की बात पुलिस को बता रहे हैं। जबकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसओ देवसरा अखिलेश राय ने बताया कि मृतक असहाय नजर आ रहा था। उसके पास कोई जमीन जायदाद बची नहीं थी। प्रथम दृष्टया फांसी का ही मामला नजर आ रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की गहराई से छानबीन की जाएगी।