फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

केंद्र व्यवस्थापक पर डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 03 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news
क्षेत्र में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां तक कि सेक्टर मजिस्ट्रेट भी इसमें शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि अधिकारियों को इसमें स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय में नकल होते पकड़ा और केंद्र व्यवस्थापक पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरुवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हथिगवां के कोटिला अख्तियारी स्थित महाशय मसुरियादीन विद्यालय में नकल होते हुए पकड़ा। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब किया। उनके जवाब न दे पाने पर उन्होंने हथिगवां थाने में तहरीर दे दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक रामसुरेश के विरुद्ध नकल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अभी एसडीएम शशिभूषण राय ने भी बुधवार को कई स्कूलों का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने छात्रों की कापी चेक की तो उनकी कापी में एक ही तरह के उत्तर लिखे गए थे। इस पर उन्होंने ने कई सेंटरों को काली सूची में डाले जाने की संस्तुति की थी। इसके अलावा झींगुर में एक विद्यालय प्रबंधक व केंद्र व्यवस्थापक पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। बावजूद इसके नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां तक सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी संलिप्तता सामने आ रही है। इसको लेकर भी कार्रवाई हुई, लेकिन नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां तक कि विहार के कई विद्यालयों में तो दूसरे जनपद के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। इन्हें भी सामूहिक नकल कराई जा रही है, लेकिन अभी अधिकारी वहां तक पहुंच नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत की परीक्षा में दबोचे चार नकलची
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने संस्कृत और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। पहली पाली की परीक्षा में डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बैजनाथ इंटर कॉलेज मादूपुर में दो, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज साहबगंज में एक और महावीर इंटर कॉलेज खीची पूरे गिरवर में एक नकलची को दबोच कर रस्टीकेट कर दिया है। डीआईओएस ने कुंडा और लालगंज के केंद्र व्यवस्थापकों से नकलविहीन परीक्षा कराने को कहा है।


पांच विद्यालयों को डिबार घोषित करने की संस्तुति
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। एसडीएम कुंडा के निर्देश पर पांच कॉलेज को डिबार घोषित करने के लिए  जिला विद्यालय निरीक्षक ने यूपी बोर्ड को पत्र लिखा है। एसडीएम कुंडा शशिभूषण राय ने पूरे धनऊ स्थित जगरनाथ इंटर कॉलेज, रामपुर संग्रामगढ़ स्थित शिवमंगल इंटर कॉलेज, पनिगो स्थित आरएन द्विवेदी इंटर कॉलेज व विजई मऊ स्थित शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज में खुलेआम नकल होने की बात कही थी। उन्होंने इन विद्यालयों का नाम काली सूची में डालने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा। डीआईओएस ने यूपी बोर्ड को पत्र लिखकर विद्यालयों को डिबार घोषित करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed