फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

एसपी ऑफिस में तब्दील हुई कुंडा कोतवाली

Fri, 26 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर थाने पर हुए हमले को लेकर कुंडा कोतवाली को ही मुख्यालय बना दिया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। पहले दिन डीआईजी ने स्वयं कमान संभाली थी। शुक्रवार को सुबह ही एसपी कुंडा पहुंच गए और सारे कामों का संचालन अपनी देखरेख में शुरू करवाया।
विज्ञापन



मानिकपुर थाने की घटना को प्रशासन ने बेहद संजीदगी से लिया है। शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग हो रही है। यही कारण है कि पहले ही दिन कुंडा में डीआईजी जितेंद्र शादी ने कैंप लिया। पूरा दिन काम देखने के बाद वह शाम को इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। स्वयं के हटते ही उन्होंने एसपी एमपी वर्मा से इसे देखते रहने की बात कही। एसपी भी देर रात तक कुंडा में ही मौजूद रहे। रात में वह मुख्यालय तो गए लेकिन सुबह फिर से वह कुंडा पहुंच गए। एसएचओ के ऑफिस को ही एसपी ने अपना ऑफिस बना लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा गुरुवार को एसपी के साथ ही एडिशनल पश्चिमी भी देर रात कुंडा कोतवाली में ही रहे। दूसरे दिन उनके न होने पर सीओ कुंडा असित श्रीवास्तव भी अपना ऑफिस छोड़कर कोतवाली में डटे रहे। दिन में होने वाली गतिविधियों के साथ ही मुकदमा फर्द गिरफ्तारी की योजनाएं तैयार होती रहीं।  आसपास के सभी थानों के एसओ भी कुंडा में रिपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed