{"_id":"e0165014640263907db0fbf766be5e73","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई से आक्रोशित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की पिटाई से आक्रोशित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी की पिटाई से आक्रोशित शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी केंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया। मांग थी कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए। चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एमडीएम का संचालन बंद कर देंगे।
बाघराय थाना क्षेत्र के तिवारीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नीरज तिवारी को बंदूक के बट से पीटा गया था। इसके साथ चेकबुक छीनकर रजिस्टर फाड़ दिया गया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने बीआरसी बाघराय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि यदि सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो वे एमडीएम के संचालन का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान मानवेंद्र द्विवेदी, चंद्रभूषण तिवारी, कमलेश पांडेय, राजेश कुमार, त्रिभुवननाथ, अजय कुमार, शशिकांत मिश्र, संतोष यादव, प्रेमचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।