फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

संगीनों के साए में दफनाया गया सपा नेता का शव

Fri, 19 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news
क्षेत्र के डीह मेंहदी बाबूगंज में बुधवार की देर रात सपा
विज्ञापन
नेता की गोली मारकर हत्या को लेकर तीसरे दिन भी बाबूगंज में आक्रोश रहा। शुक्रवार को आक्रोशित परिजन मृतक सपा नेता मो. इद्रीश के शव को दफन करने के लिए राजी नही हो रहे थे। गुरुवार की शाम पीएम के बाद सपा नेता का शव घर पहुंचा। तब परिजनों ने मृतक के भाइयों के मुंबई से घर न पहुंच पाने की बात कहकर शव को अगले दिन दफनाए जाने को कहा। शुक्रवार की सुबह मृतक के घर उसके रिश्तेदारों व समर्थकों का भारी जमावड़ा हो गया।

 इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को न दफनाए जाने की बात कही। बवाल की आशंका में पहले से ही लालगंज, सांगीपुर व उदयपुर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ यहां आ डटे थे। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि लालगंज पुलिस ने यदि प्रतिबंधित मवेशी की तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया होता तो सपा नेता की हत्या टल जाती। आक्रोशित लोग पुलिस व प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी भी कर रहे थे। इस बीच हालात को बिगड़ते देख बाजार में एसओ मानिकपुर, एसओ बाघराय, एसओ अंतू, एसओ महेशगंज, एसओ नवाबगंज, फायर ब्रिगेड, पीएसी, वज्र वाहन, महिला पुलिस बल, नायब तहसीलदार भी आ पहुंचे।

इसी बीच ग्रामीण डीएम और एसपी को बुलाए जाने तथा मृतक की बेटी को नौकरी व बीस लाख मुआवजे तथा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी एवं परिजनों की सुरक्षा की मांग करने लगे। इस पर एडीएम पुनीत शुक्ला मौके पर पहुंचे। एडीएम व एएसपी तथा एसडीएम ने परिजनों तथा आक्रोशित लोगों को घंटों समझाया बुझाया। लोगों का आक्रोश शांत करने में पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कई घंटे की प्रशासनिक मशक्कत व मानमनौव्वल के बाद किसी तरह परिजन मांगों को प्रशासन द्वारा पूरा किए जाने के आश्वासन पर शव दफनाने के लिए राजी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed