{"_id":"6a946c5f7bf70b98be076dd0","slug":"youth-arrested-with-4869-kg-of-heroin-at-attari-border-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119360-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अटारी बॉर्डर पर 4.869 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अटारी बॉर्डर पर 4.869 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान बैठे तस्करों ने ड्रोन से भेजी थी खेप, नौ पैकेट बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अटारी क्षेत्र में बीएसएफ ने 4.869 किलो हेरोइन की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव बराड़, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रोन के जरिये भेजी थी।
एसएसपी देहात कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि कार्रवाई बीएसएफ की 181 बटालियन की बीओपी काहनगढ़ क्षेत्र में की गई। बीओपी के कंपनी कमांडर एसआर राकेश नेगी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई अमोलक सिंह कर रहे हैं।
नौ पैकेट में मिली हेरोइन
एसएसपी के अनुसार आरोपी के कब्जे से नौ पैकेट बरामद हुए। पैकिंग सामग्री समेत इनका कुल वजन 4 किलो 869 ग्राम था। इसके अलावा एक छोटा काले रंग का बैग, एक एयरपॉड, टोयोटा कार की चाबी, दो आधार कार्ड और एक छोटा मोबाइल फोन भी मिला है। सभी सामान को केस की जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय बरामदगी की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी खेप किसे सप्लाई करने वाला था।