फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six accused Kabu, six illegal indigenous pistols and three cartridges recovered in separate cases

Kaithal News: अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी काबू, 6 अवैध देशी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six accused Kabu, six illegal indigenous pistols and three cartridges recovered in separate cases
कैथल। कैथल पुलिस की ओर से दो दिन के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार ऑपरेशन हथियार चलाया गया। इस दौरान सीआईए-1, सीआईए कलायत, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल और स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों ने छह अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एएसआई जसवंत सिंह की टीम की ओर से नरड़ बस अड्डे के पास से आरोपी जीतू निवासी जनकपुरी कॉलोनी, कैथल को काबू किया गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तीतरम में प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे मामले में सीआईए-1 की टीम ने एनएच-152 से गांव प्यौदा जाने वाली सड़क से आरोपी गुरदेव निवासी गांव कोयल, जिला जींद, हाल किरायेदार शुगर मिल कॉलोनी, कैथल को 315 बोर देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सीआईए-1 की टीम की ओर से कैथल-करनाल रोड पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से आरोपी गांव नीमवाला निवासी सुशील उर्फ रौन्नी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पुंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे मामले में सीआईए कलायत की टीम ने कलायत क्षेत्र से बाइक पर सवार आरोपी रेलु निवासी गांव खरक पांडवा को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ की टीम की ओर से सेक्टर 18 कैथल स्थित पार्क में दबिश देकर आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी मनोज कुमार को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई। छठे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने गांव कलायत से बालू की तरफ जाने वाली सड़क पर जम्मू कटरा पुल के नीचे दबिश देकर आरोपी गांव बालू हाल राजनगर कॉलोनी कैथल निवासी गुरमीत को 315 बोर के एक अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed