फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minor abducted under the pretext of marriage; kept in a lodge for three days.

Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, तीन दिन लॉज में रखा

Sun, 30 Aug 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Minor abducted under the pretext of marriage; kept in a lodge for three days.
ओबरा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में ओबरा पुलिस ने रविवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि 30 अगस्त को किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को 26 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे सेक्टर-10 निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी राहुल (22) पुत्र रंजीत निवासी सेक्टर-10 को रविवार सुबह करीब 9:40 बजे ओबरा डैम स्टेशन के पीछे वाली सड़क से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 26 अगस्त को नाबालिग को शादी करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर प्रयागराज ले गया था। वहां नैनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अर्पित लॉज में कमरा लेकर करीब तीन दिन तक रहा। आरोपी ने बताया कि उसे जानकारी हुई कि किशोरी की मां ने उसके खिलाफ ओबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद वह किशोरी को वापस छोड़कर स्वयं बाहर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed