{"_id":"6a946d10384a624d630a0dfb","slug":"two-groups-clash-over-electricity-disconnection-two-injured-including-an-employee-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103453-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बिजली कनेक्शन काटने पर भिड़े दो पक्ष, कर्मचारी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बिजली कनेक्शन काटने पर भिड़े दो पक्ष, कर्मचारी समेत दो घायल
Sun, 30 Aug 2026 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिल को लेकर हुआ विवाद, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला।
बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने के बाद रविवार को सिद्धवां दोना गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में पावरकॉम कर्मचारी गुरदेव सिंह और उपभोक्ता सुखप्रीत सिंह घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरदेव सिंह ने बताया कि उसे खैड़ा मंदिर बिजली घर से बकाया बिलों की वसूली के लिए भेजा गया था। सुखप्रीत सिंह के घर पहुंचने पर बिल को लेकर बहस हुई। विभागीय हिदायतों के अनुसार कनेक्शन काटकर लौटने के बाद आरोप है कि सुखप्रीत ने रास्ते में उसे घेरकर हमला कर दिया।
वहीं सुखप्रीत के परिजनों का आरोप है कि करीब नौ हजार रुपये बिल बकाया था और जमा करवाने के लिए समय लिया हुआ था। इसके बावजूद कनेक्शन काट दिया गया। विरोध करने पर गुरदेव ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
ड्यूटी डॉक्टर करनप्रीत सिंह दोनों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल ने एमएलआर थाना सदर भेज दी है। एएसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।