{"_id":"739a5e85b02e77a86adcca89ab07fd65","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक सफाईकर्मी इंटर की छात्रा की आबरू लूटता
विज्ञापन
रहा। इसके बाद लड़की से पीछा छ़ुड़ाने के लिए उसे इलाहाबाद में अकेले
छोड़कर भाग निकला। लड़की किसी तरह उसके घर जाकर अपना हक मांगा तो परिजनों
ने भी उसे दुत्कारा और सफाईकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ते हुए घर से भगा दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी इलाके के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा बारह की छात्रा है। उसे उम्र में दस वर्ष बड़े युवक ने करीब पांच साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों का मेलजोल निरंतर बढ़ता गया। किशोरी की मानें तो इस मेलजोल के पीछे उसके परिवार की एक महिला का भी हाथ है। परिवार के नजरों से बचने के लिए सफाईकर्मी किशोरी को लेकर इलाहाबाद चला गया और एक किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगा। बाद में सफाईकर्मी छात्रा को बिना बताए अकेला छोड़कर घर चला गया। फोन करने पर उसने छात्रा से बात भी बंद कर दिया। परेशान छात्रा किसी रिश्तेदार की मदद से लखनऊ पहुंच गई। वहां एक कपड़े की दुकान में काम करने लगी। चूंकि वह जानती थी कि परिवार के लोग अब उसे अपनाएंगे नहीं, इसलिए घर जाना व्यर्थ है।
किशोरी की मानें तो पांच दिन पूर्व आरोपी सफाईकर्मी और उसका साथी उसे लखनऊ से जबरन लाए और शहर में ही एक परिचित के घर पर रोक दिया। इसके बाद वह अपने घर चला गया। किशोरी का आरोप है शादी का झांसा देकर वह उसके साथ चार सालों से अवैध संबंध बनाता रहा। दो दिन पहले वह आरोपी युवक के घर पहुंच गई। वहां परिवार के लोगों ने उसे दुत्कारा और घर से भगाने लगे। तभी सफाईकर्मी पहुंचा और उसने किशोरी को दो चार थप्पड़ भी जड़ दिए। इससे दुखी होकर बुधवार को किशोरी अपनी व्यथा लेकर पुलिस अधीक्षक से मिली। एसपी को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने तत्काल एसओ मानधाता को तलब करते हुए मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया।