फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police captured wine in lalganj

लालगंज में 38 लाख की अवैध शराब बरामद

Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
police captured wine in lalganj
न्‍यूूज
जिले की स्वॉट टीम व लालगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश की बनी 38 लाख की अवैध शराब बरामद की। अंतर्जनपदीय शराब तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। सरगना व ट्रक चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। रायबरेली व जिले की सीमा पर पुलिस को कामयाबी मिली है। इससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


स्वॉट टीम को मुखबिर ने बताया कि लालगंज कोतवाली के अगई मोड़ से अवैध शराब से लदा ट्रक गुरुवार की भोर में निकलने वाला है। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी ने लालगंज प्रभारी निरीक्षक को जानकारी देते हुए शराब तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी करने को कहा। रात में ही स्वाट टीम कोतवाली पहुंची और लालगंज पुलिस के साथ शराब तस्करों का इंतजार करने लगी। गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे जिले की सीमा अगई मोड़ पर रायबरेली की ओर  एक ट्रक आते दिखा। पहले से मुस्तैद स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस की घेराबंदी देख ट्रक खड़ाकर चालक समेत अन्य लोग भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें शराब की सैकड़ाें पेटियां मिलीं। आरोपी व ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस लालगंज कोतवाली आ गई। पेटियां खोलकर देखा तो उसमें अरुणाचल प्रदेश की बनी अवैध शराब की शीशियां मिलीं। ट्रक में कुल 28 हजार 848 शीशी अवैध शराब लदी थीं। इसकी कीमत सैंतीस लाख चौवन हजार नौ सौ तीन रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रक भी चोरी का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में मालूम हुआ की पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी रायबरेली जिले के लहुरेपुर पूरेबाबा निवासी हरीलाल पुत्र मोहनलाल है। उसने पुलिस को बताया कि आसपास के जिलों में अवैध शराब के कारोबार का सरगना लहुरेपुर का ईंट-भठ्ठा संचालक लवकुश सिंह पुत्र स्व. सुंदर सिंह है। जो अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। गांव की चक्की पर शराब डंप करने के लिए ले जाई जा रही थी। मामले में स्वाट टीम प्रभारी ने लवकुश सिंह, हरीलाल व अज्ञात चालक के खिलाफ धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम व खाद्य पदार्थों में मिलावट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने गिरफ्त में आए अवैध शराब तस्कर हरीलाल का चालन कर जेल भेज दिया। शराब कारोबारियों पर गैंगस्टर लगाने की कवायद भी चल रही है। सीओ वीआर प्रेमी ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ कर लाखों की शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरोह में शामिल सरगना समेत अन्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के संबंध जिले में कहां-कहां थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed