फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police arrested three theifs from allahabad in theft

इलाहाबाद के बदमाशों ने डाला था रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर डाका

Sun, 07 Aug 2016 12:21 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
police arrested three theifs from allahabad in theft
पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ करते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : ब्यूरो
नगर कोतवाली के सिविल लाइन निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल डा. छंदा चक्रवर्ती के घर हुई डकैती मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि वारदात को इलाहाबाद निवासी पांच बदमाशों ने प्रतापगढ़ के दो बदमाशों की मदद से अंजाम दिया था। इन पांचों को श्ुाक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाशों को एसटीएफ पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी डा. छंदा चक्रवर्ती सिटी स्थित पीबीडीसी कॉलेज में प्रिंसिपल रह चुकी हैं। पांच फरवरी की रात उनके घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशाें ने लूटपाट की थी। पिछले दिनोें एसटीएफ ने जिले के कई बदमाशों को इलाहाबाद में पकड़ा था। इसी दौरान प्रिंसिपल के घर हुई डकैती में शामिल दहिलामऊ निवासी गौरव राणा व इलाहाबाद के अल्लापुर निवासी अभिषेक भारतीय को जेल भेज दिया गया था। उनसे मिली जानकारी के एसटीएफ ने क्राइम ब्रांच के प्रभारी रियाज अहमद व नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दहिलामऊ निवासी बच्चा सरोज व इलाहाबाद के अल्लापुर निवासी मुकेश सोनी, विजय कुमार , सोनी भारतीय व अजय गौड़ को धर दबोचा। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर से लूटा गया लैपटॉप, कैमरा, दो मोबाइल, दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने प्रिंसिपल को बुलाकर बदमाशों की शिनाख्त कराने के साथ ही बरामद सामान भी दिखाया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कई लूट व छिनैती की घटनाओं में शामिल लोगों के नाम बताए हैं। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


रुपये कर दिए खर्च, जेवरात बेच दिया ः प्रिंसिपल डा. छंदा चक्रवर्ती के घर हुई डकैती में बदमाशों ने एक लाख के करीब रुपये भी ले गए थे। दो अंगूठी समेत जेवरात भी पार कर दिया था। बदमाशों ने बताया कि रुपये का सभी ने बंटवारा कर लिया। जेवरात बेचकर मिले रुपये भी बांट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय गौड़ है मास्टरमाइंड, बच्चा ने दिखाया था रास्ता
पुलिस के मुताबिक इलाहाबाद के अल्लापुर निवासी अजय गौड़ इस गैंग का मास्टरमाइंड है। उसके संदेश पर सभी घटना को अंजाम देने के लिए जुट जाते हैं। प्रिंसिपल का घर लूट करने के लिए बच्चा ने मुफीद बताया था। बच्चा ने कई दिनों तक रेकी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed