Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 11277 swindled under the pretext of a job offer, Rs 3200 recovered

Lucknow News: नौकरी का झांसा देकर 11277 की ठगी, 3200 रुपये वापस कराए

Thu, 26 Nov 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 11277 swindled under the pretext of a job offer, Rs 3200 recovered
पीड़िता को लौटाए गए ठगी के 3200 रुपये।
नगराम। नटराज कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने असलमनगर निवासी मानसी से 11277 रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम टीम ने 3,200 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए हैं। शेष रकम लौटाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मानसी के अनुसार, 13 अगस्त को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। कॉलर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ठगी की पूरी रकम होल्ड करा दी गई थी। 23 नवंबर को 3,200 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि भी बैंक से पुष्टि के बाद वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed