{"_id":"58518c084f1c1bdd5d64ab16","slug":"police-arrested-the-murder-of-arjun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन को जलाने वाली प्रेमिका संग तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्जुन को जलाने वाली प्रेमिका संग तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी खास में अर्जुन को जलाने वाली प्रेमिका समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे आर्थिक मदद व दूसरे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जिद करने लगे। इसके बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई।
पतुलकी पूरे पांडेय का पुरवा निवासी अर्जुन सिंह चौहान को मंगलवार के दिन डांडी खास की रहने वाली प्रेमिका रंगीला देवी उर्फ किरन ने गांव के राजू व हरिकेश के साथ मिलकर रास्ते से दबोच लिया था। उसे घर लाने के बाद लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा फूंक दिया था। इस मामले में देर रात मृतक के भाई बृजराज सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रंगीला देवी, राजू व हरिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बुधवार को अर्जुन का शव घर पहुंच लेिकन परिवार के लोगों ने अर्जुन के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने और पांच लाख की आर्थिक मदद की मांग करने लगे। मृतक के पिता जगनारायण का कहना था कि अर्जुन को जलाने में गांव के दूसरे लोग भी शामिल हैं। अंतिम संस्कार न होने की बात सुनते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। एसओ ने बताया कि मृतक को जलाने की आरोपी प्रेमिका रंगीला देवी उर्फ किरन, राजू व हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाम होने के कारण परिजन अंतिम संस्कार नहीं किए। गुरुवार को अंतिम संस्कार करेंगे।