{"_id":"58824b8d4f1c1bfa7aefec5a","slug":"police-arrested-bikers-gang-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइकर्स गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइकर्स गैंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राह चलते हुए लोगों से झपट्टा मारकर छिनैती करने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूट के सात मोबाइल, बाइक और असलहे बरामद किए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय ने बताया कि जिले में हो रही दो पहिया वाहनों की लूट व झपट्टा मारकर लोगों की चेन व मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह को दबोचने के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। गुरुवार की रात स्वाट टीम को मुखबिर की सूचना पर जानकारी हुई कि नगर क्षेत्र से बाइक, मोबाइल छीनकर भागने वाले गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक व मोबाइल सेटों के साथ मोहनगंज से कटरामेदनीगंज की ओर आ रहे हैं। इस पर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कटरामेदनीगंज चौराहे पर नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान चार बाइक सवार युवक आते दिखे।
इस पर पुलिस ने बाइकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, लेकिन एक अपाची बाइक सवार बिहवा भूपियामऊ निवासी अतुल गौड़ पुत्र लहरी भागने में सफल रहा। पुलिस के हाथ आजाद सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी भुपियामऊ, अरविंद पुत्र रामफल डिहवा भुपियामऊ व शुभम उर्फ सफर पुत्र कमलेश बहादुर सिंह निवासी फुलवारी के पास से दो तमंचा, 6 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल सेट, तीन लूट व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय, प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह यादव , राजेंद्र कनौजिया, आशीष कुमार, राघवेंद्र दूबे, तहसीलदार तिवारी, राजेश सिंह, अवनीश सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग का सरगना अतुल गौड़ है। जिसकी तलाश की जा रही है।