फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police arrest pratapgarh

युवकों की पिटाई पर कंधई थाने में तांडव

Thu, 03 May 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
police arrest pratapgarh
मौत
पुलिस हिरासत में बाहरी लोगों की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने कंधई थाने में जमकर तांडव मचाया। गालीगलौज के बाद पुलिसकर्मी कोने में दुबक गए। हवालात मेें बंद युवकों को कंधई पुलिस बदमाश बता रही है। उनके साथियों की तलाश में दबिश देने के साथ ही लूट का सामान बरामद करने का दावा भी कंधई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव गांव में मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा पर डांस के दौरान विवाद हो गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। इस घटना में शामिल आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार की शाम पुलिस ने पूरे चिरंजीव के रहने वाले विवेक सिंह और राज सिंह को दबोच लिया। आरोप है कि पुलिस खुद पीटने के बाद बाहरी लोगों से भी पिटवाया। इसके बाद कंधई थाने लाया गया। यहां भी बाहरी लोगों से उनकी पिटाई कराई गई। इसके बाद हवालात में बंद कर दिया गया। इस बात की जानकारी मिलने पर लगभग आठ बजे बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण कंधई थाने पहुंचे। हवालात में बंद युवकों के शरीर पर मिले चोट के निशान देख लोग आगबबूला हो गए। उस समय थाने की फोर्स कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गई थी।
विज्ञापन


थाने में लोग जमकर गालीगलौज करने लगे। उनका तांडव देख पुलिसकर्मी दुबक गए। करीब आधे घंटे तक थाने में अराजकता का माहौल कायम रहा। इस बीच जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी दीवानगंज मनोज सिंह भागकर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद उपद्रव करने वाले लोग भाग निकले। इस बीच थाने पहुंचे विहिप नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि इस मामले को लेकर वह गुरुवार को अधिकारियों से मिलेंगे। कंधई एसओ ने बताया कि दोनों के ऊपर तीन लूट के मुकदमे पहले दर्ज हैं। दोनों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। दोनों के पास से कुछ लूट का सामान भी बरामद हुआ है। बाहरी लोगों से पिटवाने की बात सरासर गलत है। चोट के निशान मंगलवार को हुई मारपीट के दौरान लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर मदरसा शिक्षक को लूटा, झोंका फायर
सगरासुंदरपुर। घर से मदरसा पढ़ाने जा रहे शिक्षक को बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट लिया। अमेठी के रहने वाले गुलाम मोहम्मद बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अपाचे बाइक से मदरसा धारूपुर जा रहे थे। गहरी मोड़ के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। बाइक लूटने के दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर गुलाम के ऊपर फायर झोंका, लेकिन वही जमीन पर गिर गए। जिससे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed