{"_id":"5a8717c04f1c1bca798ba04a","slug":"plundered-the-woman-by-attacking-the-buttocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बट से हमलाकर महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बट से हमलाकर महिला को लूटा
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरसंड गांव के पास स्थित पुलिया पर एक महिला पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमलाकर गले से जंजीर, कान की बाली और पर्स लूट लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कोहड़ौर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी वंदना सिंह (32) पत्नी डब्लू सिंह शुक्रवार को मदाफरपुर बाजार में स्थित ओमप्रकाश सोनी की दुकान पर जेवरात खरीदने गई थी। खरीदारी करने के बाद पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के पहले नहर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। इस दौरान उसके गले से चेन छीनने लगे। विरोध करने पर उस पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। महिला गिर गई तो बदमाश उसके गले से जंजीर, कान से बाली और पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ओमप्रकाश सोनी को हिरासत में लिया है।