फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   person died from dengue

डेंगू से युवक की मौत

Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
person died from dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
 जिले में डेंगू से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती प्रतापगढ़ के एक डेंगू के मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा एक युवक का इलाज इलाहाबाद में चल रहा है। लोग बीमारी फैलने की आशंका से घबराए हुए हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमे के मुखिया अब भी इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका दावा है कि प्रतापगढ़ की जलवायु में डेंगू के मच्छर नहीं पैदा हो सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की राय इसके विपरीत है। उनका कहना है कि डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की फौज बेल्हा में भी पैदा हो सकती है। यहां की जलवायु डेंगू के मच्छरों की परवरिश के अनुकूल है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, डेंगू का गढ़ बनी राजधानी दिल्ली की जो जलवायु (समशीतोष्ण) है लगभग वही जलवायु प्रतापगढ़ की भी है। वैज्ञानिकों की इस बात ने स्वास्थ्य महकमे के मुखिया के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के बाघराय में बढ़ईपुर निवासी दिनेश कुमार यादव की डेंगू से हुई मौत और मानधाता में सुनील सिंह और महेश मिश्रा में डेंगू की पुष्टि होने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा इस जानलेवा बीमारी के खतरे को लेकर अनजान बना हुआ है। शायद यही वजह है कि सीएमओ डॉ.यूके पांडेय डेंगू की पैदाइश को जलवायु से जोड़कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। उनका दावा है कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर प्रतापगढ़ की जलवायु में पैदा नहीं हो सकते हैं। इस तरह के मच्छर तराई और नम इलाके वाले क्षेत्रों में अधिकतर पाए जाते हैं। जबकि जिले में मौजूद जानकार और प्राणि विज्ञान के प्रोफेसरों की राय सीएमओ से एकदम जुदा है। इनका दावा है कि डेंगू  मच्छरों के लिए प्रतापगढ़ का मौसम अनूकूल है, ये यहां भ्‍ाी पनप सकते हैं।
विज्ञापन


डेंगू के मच्छरों के पनपने के लिए मुफीद है सेमीट्रॉपिकल क्लाइमेट
सेमीट्रापिकल सीजन यानि जहां पर ठंडी और गरमी बराबर पड़ती हो वहां का मौसम हर तरह के मच्छर चाहे वह डेंगू क्यों न हो, के पैदा होने के लिए सबसे मुफीद है। ऐसी जलवायु प्रतापगढ़ की भी है। फिर यहां पर डेंगू के मच्छर क्यों नहीं पैदा हो सकते हैं। ऐसा ही मौसम दिल्ली का है। जहां पर इस समय डेंगू का सबसे अधिक प्रकोप चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब न अधिक गरमी और न अधिक ठंडी हो, ऐसे मौसम को सेमीट्राॅपिकल सीजन कहते हैं। इस तरह के मौसम जहां भी होते हैं वहां हर प्रजाति के मच्छर पैदा होते हैं। चाहे वह डेंगू ही क्यों न हो। प्रतापगढ़ भी ऐसा ही मौसम वाला है।

डॉक्टर जे. मिश्रा, प्राणि विज्ञानी।

लगभग दिल्ली की तरह प्रतापगढ़ का भी मौसम है। जब वहां पर डेंगू के मच्छर पैदा हो सकते हैं तो प्रतापगढ़ में भी इनके होने की संभावना बढ़ सकती है। सेमीट्रॉपिकल सीजन मच्छराें के प्रजनन के लिये बेहतर माना जाता है।
डॉ. मनोज त्रिपाठी, वैज्ञानिक, मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed