फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police destroyed domestic appliannces on the name of searching criminals

भुलियापुर, अहमद नगर में पुलिस का तांडव

Thu, 27 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
police destroyed domestic appliannces on the name of searching criminals
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
 गुरुवार को भोर में नगर कोतवाली के भुलियापुर और अहमद नगर में अफसरों ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। अपराधियों के मौजूदगी की आशंका में जबरन दरवाजा खुलवाकर पुलिस ने आलमारी तक खंगाली। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लोगों से अभद्रता करने के साथ ही लूटपाट व तोड़फोड़ भी की। पुलिसिया कार्रवाई से ग्रामीण दहशत में हैं। इस कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का घेराव कर अपना पक्ष रखा और पुलिसकर्मियों की ज्यादती की शिकायत की। पुलिस 14 बाइकें, एक इनोवा व एक ई-रिक्शा उठा ले गई। जिसे छुड़ाने के लिए भारी संख्या में लोग कोतवाली में डटे रहे।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भुलियापुर, अहमद नगर, मिल्लत नगर, आजाद नगर, अहमद नगर और भुलियापुर में गुरुवार को सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस अफसरों ने करीब दस थानों की फोर्स के साथ दबिश दी। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस का पहरा रहा। घरों में सो रहे लोगों को जगाया गया। इसके बाद उनके घर के कोने-कोने में पुलिसकर्मी घुसकर खोजबीन करते रहे। लोगों का कहना है कि चारपाई, बिस्तर के साथ ही आलमारी व ब्रीफकेस में भी पुलिसकर्मी तलाशी लेते रहे। करीब नौ बजे तक पुलिसकर्मी लोगों की घरों की तलाशी लेते रहे। आरोप है कि इस दौरान जो भी विरोध करता, उसे डांटकर खामोश करा दिया जाता। कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी 14 बाइकें, एक इनोवा और एक ईरिक्शा कोतवाली पहुंचा दिए। 50 घरों में तोड़फोड़ के साथ ही शाकिर अली के घर से 45 हजार रुपये और जेवरात पुलिसकर्मी ले लिए। लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मी केवल मुस्लिमों के घरों में तलाशी लेते रहे। पुलिसिया तांडव से हर कोई हतप्रभ रहा। पुलिस की कार्रवाई ऐसी लग रही थी कि जैसे इलाके में कोई शातिर अपराधियों का गैंग मौजूद हो। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी के नगर अध्यक्ष इसरार अहमद की अगुवाई में आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का घेराव किया। कहा कि बिना किसी वारंट के घरों की तलाशी ली गई। सिर्फ एक वर्ग विशेष के घरों में ही अपराधी घुसे थे। यदि पुलिसिया जुल्म रोका न गया तो वे लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जफरुल हसन, अब्दुल जब्बार, सिराजुद्दीन, इमाम अली, लुकमान, उमर, नसीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed