{"_id":"59ad976d4f1c1b07278b51db","slug":"panchayat-gives-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का तुगलकी फरमान, प्रेम विवाह पर एक लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत का तुगलकी फरमान, प्रेम विवाह पर एक लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा के गौहानी गांव में गैरबिरादरी की युवती को लेकर भागने और उससे शादी रचाकर दो बच्चों का पिता बन गांव लौटने पर पंचायत ने एक लाख एक हजार का आर्थिक दंड या फिर गांव से बाहर जाने का जुर्माना लगाया है। पंचायत के इस फरमान से परेशान युवक इधर-उधर भटक रहा है।
गौहानी गांव निवासी राम सिंह पुत्र राजमणि वर्मा पांच वर्ष पूर्व गांव की ही सीमा पुत्री शंकर वर्मा को लेकर फरार हो गया था। बाहर दोनों ने शादी रचा ली। इस बीच दोनों के दो बच्चे भी हुए। रविवार शाम करीब पांच बजे राम सिंह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर गांव में पंचायत बैठ गई। पंचों ने तय किया कि आरोपी युवक के पिता पंचायत को एक लाख रुपये का जुर्माना भरने के बाद ही परिवार समेत गांव में रह पाएंगे। अन्यथा गांव के बाहर जाना होगा। पंचायत के इस फरमान के बाद राम सिंह का परिवार इधर-उधर भटक रहा है। पहले पंचायत ने एक लाख इक्कीस हजार रुपये जुर्माना लगाया, लेकिन बाद में इसे घटाकर एक लाख एक हजार कर दिया गया। इस पंचायत में रामजीत, रामदीप, रामसूरत, छोटेलाल, गंगा प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इस बाबत आसपुर देवसरा थाना इंचार्ज कृष्णावतार सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो वह विधिक कार्रवाई के लिए तैयार हैं। ग्राम प्रधान रामसुख ने बताया कि बिरादरी की पंचायत बैठी थी। जिसमें यह निर्णय हुआ है। इसकी जानकारी है। पंचायत के निर्णय का पालन परिवार को करना होगा। यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत है तो वह दोबारा पंचायत बुलाकर अपनी बात रख सकते हैं।