{"_id":"5c0966c6bdec2241742bdaa8","slug":"overload-truck-killed-lee-youth-s-life-serious-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक ने ली युवक की जान, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक ने ली युवक की जान, साथी गंभीर
pratapgarh
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर गुरुवार को ओरीपुर नौगीर गेट के पास ओवरलोड मोरंग लदे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बने चबूतरे से टकराने के बाद पलट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई गांव निवासी शहबाज (19) पुत्र इब्राहीम गुरुवार को अपने दोस्त शहनशाह (20) पुत्र नजमुल हसन के साथ सुबह लगभग 10.30 बजे सांगीपुर बाजार से लौट रहा था। दोनों जैसे ही ओरीपुर नौगीर गेट के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगी गुमटी को तोड़ते हुए पक्के चबूतरे से टकराकर पलट गया।
हादसे में बाइक चला रहे शहबाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा शहनशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी भागकर मौके पर पहुंचे। ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बाइक में टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बने पक्के चबूतरे से टकराने के बाद पलट गया। घटना के वक्त चबूतरे पर कई बैठे थे। ट्रक को चबूतरे की तरफ आते देख लोग भाग निकले। लोगों का कहना था कि न भागने पर वह भी ट्रक की चपेट में आ सकते थे।