फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no arrangement for rain basera

रैन बसेरे को अभी और ठंड का इंतजार

Mon, 05 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
no arrangement for rain basera
छत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ठंड की शुरुआत हो चुकी है। कोहरा भी अब ठंडी हवा के साथ अपनी चादर फैलाने लगा है। शहर में खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों की रात अब ठिठुरने लगी है। लेकिन इन लोगों के लिए सहारा बनने वाले रैन बसेरों की तैयारी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।


सर्द हवाओं ने शरीर में सिहरन भरनी शुरू कर दी है। नवंबर माह से शुरू हुई ठंड ने दिसंबर के शुरूआत से ही लोगों को तकलीफ पहुंचानी शुरू कर दी है। दिन में सूरज की तपिश भी अब सुहानी लगती है। सुबह-शाम के साथ ही रात में कोहरे के साथ सर्द हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। बावजूद इसके अभी प्रशासन और नगर पालिका ने फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वाले लोगों के लिए रैन बसेरे की तैयारी ही नहीं की है। खुली छत के नीचे व बड़ी-बड़ी होर्डिंगों के नीचे रहने वालों के लिए आफत का समय आ गया है। इसके अलावा झुग्गियों के नाम पर बांस पर पन्नी तानकर रहने वाले भी इस समस्या से दो-चार होने लगे हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत इन लोगों को ठंड से बचने के लिए जगह-जगह रैन बसेरे बनाकर छत दिलाती है। इसमें बाहर से आने वाले वे लोग भी शामिल होते हैं जो यहां सिर्फ मजदूरी करने आते हैं और सड़क के किनारे ही सो जाते हैं। इस बार नगर पालिका ने अभी तक इसकी तैयारी शुरू ही नहीं की है।
विज्ञापन


शीतलहर और कड़ाके की ठंड आने पर इसे तैयार किया जाता है। अभी उस तरह की ठंड नहीं है फिर भी इसे जल्द ही तैयार करवाया जाएगा।
अवधेश यादव, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed