फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder of a yoyth

प्रतापगढ़ में युवक की हत्या कर पुल से नदी में फेंकी लाश

Tue, 01 Jan 2019 11:49 PM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 01 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में साथियों के साथ नए साल का जश्र मनाने के बाद घर लौट रहे युवक की हत्या कर शव पुल से सई नदी में फेंक दिया गया। सुबह पुल पर चाभी लगी मोटरसाइकिल मिली। नीचे युवक की लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मृतक युवक के साथी से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी सुनील ओझा (26) पुत्र ज्ञान ओझा हर दिन की तरह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से शहर आया था। शहर में साथियों के साथ देर रात तक नए साल का जश्र मनाने के बाद घर लौट रहा था। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां पड़ोसियों की मदद से उसकी खोजबीन करती रही। मंगलवार की सुबह खीरीबीर घाट सई नदी पुल पर राहगीरों ने एक चाभी लगी मोटरसाइकिल देखी। नीचे नदी के किनारे पानी में युवक का शव दिखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल उसे जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


मृत युवक की जेब में रुपये, मोबाइल व कागजात मिले। इसके आधार पर उसकी पहचान सुनील ओझा के रूप में हुई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद अस्पताल पुहंची मां सुषमा देवी बेटे की लाश देखते ही वह बेसुध हो गईं। मृतक युवक के सिर में चोट के निशान थे। एक हाथ टूटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर फटने के कारण अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत होने की पुष्टि की गई है। मां व बड़े पिता का आरोप था कि सुनील की हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। नगर कोतवाल का कहना है कि सुनील की पुल से गिरने के कारण मौत होने की भी आशंका है। फिलहाल स्कूल वार्ड के रहने वाले उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। अंतिम समय में सुनील उसी के साथ दिखाई दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed