{"_id":"59ca90414f1c1bc8538b491d","slug":"mother-father-alos-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी टक्कर बच्चे की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मारी टक्कर बच्चे की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को ओझा के पास झाड़फूंक के लिए ले जा रहे युवक की साइकिल में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक के साथ ही उसकी पत्नी और बच्चा दूर जा गिरे। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए जिसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्क चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर गांव निवासी गजानंद (40)पुत्र छेदी लाल यादव मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी रीता देवी (36) और दो माह के बच्चे को लेकर झाड़फूंक कराने के लिए साइकिल से जा रहा था। वह जैसे ही अवतारपुर तिराहे के पास पहुंचा, लालगंज की तरफ से आ रहे ट्क ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छिटककर दूर जा गिरे। इसमें युवक और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने घायल युवक व उसकी पत्नी को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने ट्क चालक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।